फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांई भक्तों ने निकाली शोभा यात्रा

Thu, 26 Apr 2018 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो द्वाराहाट (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
सांई भक्तों ने निकाली शोभा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देवपुरी स्थित सांई बाबा मंदिर का 11वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए भक्तजनों ने नगर में शोभायात्रा निकाली। हिमालय संत परम हंस अवतार स्वामी वेदांत सरस्वती महाराज की ओर से दूनागिरि रोड पर सांई बाबा मंदिर और वेदांत तपोवन आश्रम की स्थापना की गई है।

विज्ञापन


देश ही नहीं विदेश के विभिन्न क्षेत्रों से भी यहां सांई भक्त पहुंचते हैं। नगर से शोभा यात्रा मंदिर पहुंची, जहां काकड़ आरती, गणेश पूजा, अभिषेक, सांई गायत्री नवग्रह यज्ञ, सांई अष्टोत्तर पूजा सहित तमाम धार्मिक अनुष्ठान हुए। दोपहर एक बजे से भंडारा, प्रसाद वितरण कार्यक्रम हुआ। देर रात तक भजन कीर्तनों का दौर भी चलता रहा।

कार्यक्रम में विरेंद्र सिंह रौतेला, जया रौतेला, नरेंद्र अधिकारी, वेदांत महाराज, नवराज भट्ट, डोल आश्रम से कटिया बाबा, देवगुरु, प्रेमानंद, छोटूनाथ, भूदेव महाराज, माता गंगापुरी, सनातनपुरी, योगी बाबा समय नाथ, शिवराज योगी, सूर्य नारायण, विनोद भट्ट, अनिल चौधरी, चंदन सिंह आदि थे। कान्वेंट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी सहयोग किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें