फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चौखुटिया सीएचसी से गंभीर बताकर किया रेफर, 108 कर्मियों ने एंबुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव

Mon, 27 May 2024 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
हायर सेंटर रेफर करने से जच्चा-बच्चा की आफत में फंसी जान
विज्ञापन

चौखुटिया(अल्मोड़ा)। चौखुटिया सीएचसी में प्रसव के लिए पहुंची एक प्रसव पीड़िता को गंभीर बताकर हायर सेंटर कर दिया गया लेकिन 108 कर्मियों ने उसका एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया है।
सोमवार सुबह क्षेत्र के पालंगबाड़ी निवासी लक्ष्मी (20) को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, लेकिन उसे यहां तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने गंभीर बताकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। पति देवेंद्र सिंह ने बताया कि उसे बच्चा उल्टा होने का हवाला देकर प्रसव से हाथ पीछे खींच लिए। उसने द्वाराहाट से 108 एंबुलेंस मंगाई और इसके पहुंचने तक गर्भवती प्रसव पीड़ा से जूझती रही। परिजन उसे लेकर रानीखेत उप जिला चिकित्सालय के लिए रवाना हुए लेकिन द्वाराहाट के गगास के पास उसकी हालत बिगड़ गई। ऐसे में 108 सेवा के ईएमटी जीवन और चालक भूपेंद्र ने जच्चा-बच्चा की जान बचाने के लिए उसका प्रसव कराने की जिम्मेदारी उठाई। दोनों की मेहनत सफल रही और उन्होंने उसका एंबुलेंस में बगैर संसाधनों के सुरक्षित प्रसव कराया। लक्ष्मी ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को रानीखेत उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हैरानी है कि सीएचसी चौखुटिया में प्रसव की सभी सुविधा है और यहां महिला रोग विशेषज्ञ भी तैनात है। संवाद
विज्ञापन

एक साल में 60 गर्भवतियों को किया गया हायर सेंटर रेफर
अल्मोड़ा। 108 सेवा से मिली जानकारी के अनुसार बीते एक साल में सेवा के जरिए किसी भी सरकारी अस्पताल से रेफर 60 गर्भवतियों को हायर सेंटर पहुंचाया गया। इनमें से 20 से अधिक गर्भवतियों का एंबुलेंस कर्मियों ने सुरक्षित प्रसव कराया। संवाद
विज्ञापन

कोट- बच्चा उल्टा होने से महिला चिकित्सक ने गर्भवती को हायर सेंटर रेफर किया। जच्चा-बच्चा की सुरक्षा के लिए यह जरूरी था। सामान्य गर्भवतियों का अस्पताल में प्रसव किया जाता है। -डॉ. अमजद खान, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचसी चौखुटिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें