फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ा से कराह रही गर्भवती का रास्ते में करवाया सुरक्षित प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रसव पीड़ा के बीच गर्भवती महिला का आशा कार्यकर्ता और खत्याड़ी के ग्रामीणों ने रास्ते में सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

गंगोलीघाट के ग्राम सिल्लेख (पिथौरागढ़) निवासी गर्भवती तनुजा अल्मोड़ा के दुगालखोला में अपने संबंधियों के घर आई थी। बृहस्पतिवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे प्रसव पीड़ा होने पर तनुजा संबंधी और एक अन्य महिला के साथ पैदल ही बेस अस्पताल के लिए निकली। ब्राइट इन कॉर्नर से बेस अस्पताल की ओर जाने वाले पैदल मार्ग में अचानक महिला की पीड़ा तेज हो गई। खत्याड़ी निवासी मनोज कनवाल अपने प्रतिष्ठान से घर की ओर से जा रहे थे। प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को देख उन्होंने अन्य लोगों को बुलवाया। सामाजिक कार्यकर्ता रेखा आर्या और आशा कार्यकर्ता गीता कनवाल समेत ग्रामीणों ने मिलकर गर्भवती महिला का रास्ते में ही सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। बेस अस्पताल में तैनात आनंद मेहता ने सीएमओ डॉ. सविता ह्यांकी को इसकी सूचना दी। महिला को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जच्चा-बच्चा को महिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें