फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण में गुणवत्ता की जांच को लेकर 21 से आंदोलन करेंगे सभासद

Fri, 10 Nov 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट, अल्मोड़ा
विज्ञापन
हाटवार्ड में नाली निर्माण, तीन माह में ही उखड़ गया सिमेंट - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
द्वाराहाट नगर पंचायत के हाट वार्ड में 20 लाख रुपये से किए गए नाली निर्माण कार्य की जांच नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। पूर्व सभासद ललित मोहन शाह ने एक माह पूर्व इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भेजकर जांच की मांग की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी पूर्व सभासद के समर्थन में लामबंद होने लगे हैं। 21 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


पूर्व सभासद ललित मोहन शाह ने बीते 10 अक्तूबर को नाली निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी। हाट वार्ड में 20 लाख रुपये की लागत से यह निर्माण हुआ था, लेकिन तीन महीने में ही नाली क्षतिग्रस्त हो गई। कहा कि 15 नवंबर तक जांच नहीं हुई तो 21 नवंबर से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

इधर, उनके समर्थन में सभासद तारा मठपाल, नरेंद्र लाल शाह, पूर्व अध्यक्ष कंचन शाह, पूर्व सभासद प्रेमा मठपाल, बसंती शाह, गीता शाह, चंद्र शेखर मठपाल, रामदत्त, रेनू शाह आदि एकजुट हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें