फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सल्ट ब्लॉक के कई गांवों में पानी का संकट

Fri, 03 Feb 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
water shimla
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट ब्लॉक के आधा दर्जन से अधिक गांवों में पानी का संकट गहराने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के दिनों में भी ग्रामीण पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। लोगों का सारा समय परिवार और मवेशियों के लिए पानी जुटाने में ही बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों ने पानी की आपूर्ति शीघ्र सुचारू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


क्षेत्र की गुलार-कलगेत पेयजल योजना में पानी की आपूर्ति लंबे समय से नहीं हो रही है। इस वजह से सल्ट ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सदरखोला, घसकोट, नपटवा, पोखरी, देवायल, ढैला, करगेत, शशिखाल समेत आधा दर्जन से अधिक गांवों में पानी का संकट गहरा गया है। ठंड के दिनों में ग्रामीणों को पानी जुटाने में पसीना छूट रहा है। ग्रामीण चार किमी दूर स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं।

 नपटवा के सामाजिक कार्यकर्ता इंद्र सिंह ने बताया कि पेयजल योजना में लंबे समय से पेयजल आपूर्ति ठप है। उन्होंने बताया कि जाड़े के दिनों में पानी नहीं आने से  काफी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पेयजल योजना में शीघ्र आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें