फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 को सरयू में प्राधिकरण की नियमावली बहाएंगे

Tue, 08 Jan 2019 10:53 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण के खिलाफ धरना देते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले लोगों ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। इस मौके पर तय हुआ कि 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व पर बागेश्वर की सरयू नदी में प्राधिकरण की नियमावली को बहाया जाएगा। 

विज्ञापन


धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्राधिकरण बनने के बाद जनता परेशान है। प्राधिकरण को हर हाल में खत्म किया जाना चाहिए। समिति के संयोजक प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि 11 माह से नगर की जनता प्राधिकरण वापस लेने की मंाग कर रही है, लेकिन सरकार कोई सुध नहीं ले रही है। प्राधिकरण से नगर के अलावा अन्य जिलों की जनता भी त्रस्त हो चुकी है और आंदोलन को मुखर है। यदि सरकार ने प्राधिकरण को समाप्त नहीं किया तो पर्वतीय अंचल की जनता को साथ लेकर चरणबद्ध आंदोलन  शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व पर बागेश्वर में सरयू नदी में प्राधिकरण की नियमावली प्रवाहित की जाएगी। जिसमें अल्मोड़ा के अलावा पिथौरागढ़, चंपावत से भी जनता हिस्सा लेगी। तय हुआ कि नौ जनवरी को समिति के प्रताप सिंह सत्याल के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल मजखाली जाकर वहां प्राधिकरण समिति से संपर्क करेगा।  
विज्ञापन


अध्यक्षता हर्ष कनवाल ने और संचालन राजीव कर्नाटक ने किया। धरने पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, लक्ष्मण ऐठानी, पन्ना कन्नौजिया, दिनेश पांडे, प्रकाश जोशी, पीसी, राजू गिरी, देवी पांडे, एके अवस्थी, सुनीता पांडे, चंद्रमणि भट्ट, हर्ष कनवाल, आशीष साह, केपी जोशी, नारायण बिष्ट, आनंद ऐरी, रमेश नेगी, पीजी गोस्वामी, ललित पंत, दिनेश तिवारी, लीला खोलिया, विनोद तिवारी, दयाकृष्ण कांडपाल आदि बैठे।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें