फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक, बालिका दोनों वर्गों में रुद्रपुर रहा चैंपियन

विज्ञापन
बागेश्वर में हुई कुमाऊं विवि की बैडमिंटन प्रतियोगिता की चैंपियन टीम। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की अंतर महाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में हुई। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में रुद्रपुर की टीम चैंपियन रही। बालिका टीम इवेंट में रुद्रपुर ने रामनगर और पुरुष वर्ग में रुद्रपुर ने राधेहरि कॉलेज काशीपुर को हराया।
विज्ञापन

महिला वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में रुद्रपुर की अपर्णा दत्ता ने पिथौरागढ़ की प्रीति कार्की को और पुरुष वर्ग में रुद्रपुर के पल्लव जोशी ने पिथौरागढ़ के दीपांक वर्मा को पराजित किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया और कुविवि के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
काशीपुर के तीन खिलाड़ियों का चालान किया
बागेश्वर। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर से पहुंचे खिलाड़ियों को यहां एक होटल में ठहराया गया था। आरोप है कि इनमें से तीन खिलाड़ियों ने मंगलवार रात नशे की हालत में उत्पात मचाया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तीन खिलाड़ियों को हिरासत में ले लिया। उनका 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया। पांच-पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूलकर उन्हें कोतवाली से ही जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें