फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: दरोगा का खास बताकर तीन युवकों का हंगामा...दो चालकों के साथ की हाथापाई, पुलिस ने रातभर रखा हवालात में

Thu, 20 Feb 2025 11:44 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा में नशे की हालत में तीन युवकों ने गांधी चौक पर जमकर हंगामा काटा। सड़क के बीच बाइक खड़ी करके जाम लगाया। दरोगा का खास बताकर दो चालकों के साथ हाथापाई की। पुलिस ने तीनों को मंगलवार रात हवालात में रखा।
विज्ञापन
युवकों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे की हालत में तीन युवकों ने गांधी चौक पर जमकर हंगामा काटा। सड़क के बीच बाइक खड़ी करके जाम लगाया। दरोगा का खास बताकर दो चालकों के साथ हाथापाई की। पुलिस ने तीनों को मंगलवार रात हवालात में रखा। कैंची धाम क्षेत्र से भ्रमण कर तीन युवक नशे में धुत मंगलवार रात गांधी चौक पर पहुंचे। जब नशा चढ़ा तो इन्होंने सड़क पर बाइक खड़ी कर दी। इन युवकों ने पहले एक टैक्सी चालक को रोका और उसके साथ मारपीट की।

विज्ञापन


द्वाराहाट की तरफ सब्जी लेकर जा रहे कैंटर चालक ने बाइक की फोटो खींच ली। इससे गुस्साए युवकों ने कैंटर चालक को भी पीट दिया। सूचना पर पुलिस के सामने युवकों ने दरोगा को अपना खास बता दिया। कोतवाल अशोक धनखड़ ने तीनों को पकड़कर इनका मेडिकल कराया। तीनों का चालान कर बुधवार सुबह छोड़ दिया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें