फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रॉयल क्रिकेट क्लब और अल्मोड़ा सर्विसेज ने जीते मैच

Tue, 13 Oct 2026 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एचएनबी स्टेडियम में जारी विक्टोरिया प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने चक्के चौके-छक्कों की बारिश कर दर्शकों में जोश भर दिया। सोमवार को हुए मुकाबलों में रॉयल क्रिकेट क्लब और अल्मोड़ा सर्विसेज ने मैच जीते।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मैच यश सनशाइन वॉरियर और रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए यश सनशाइन ने 17.4 ओवर में आठ विकेट खोकर 176 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्रिकेट क्लब ने 15.5 ओवरों में तीन विकेटों के नुकसान पर आसानी से मैच जीत लिया। इस मैच में नैतिक मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरा मुकाबला शिव शक्ति और अल्मोड़ा सर्विसेज के बीच हुआ। शिव शक्ति ने निर्धारित 20 ओवर आठ विकेट गवां कर 172 रन बनाए। इस रोमांचक मुकाबले मेें अल्मोड़ा सर्विसेज टीम ने अंतिम ओवर में जीत हासिल की। भाजपा जिला मंत्री सुनील बिष्ट, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय साह मैच के मुख्य अतिथि रहे। वहां व्यापार मंडल महामंत्री निकेश उपाध्याय, महिला उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, जिला संयुक्त मंत्री सुधीर गुप्ता सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें