फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नंदादेवी मेले के लिए रूट डायवर्जन लागू, लंबे रास्ते से परेशान हुए यात्री

Thu, 17 Sep 2026 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ऐतिहासिक नंदादेवी मेले के मद्देनजर नगर की यातायात व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया है। एलआर साह रोड पर एनटीडी से शिखर तिराहे तक आंशिक रूट डायवर्जन लागू होने से बागेश्वर, पिथौरागढ़ और दन्या से आने वाले वाहनों को लंबे रूट से होकर गुजरना पड़ा। पुलिस प्रशासन के अनुसार नंदादेवी का डोला निकलने के दिन एलआर साह रोड और माल रोड पर दोपहिया समेत सभी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की ओर से नंदादेवी मेले के लिए तैयार किया गया नया रूट डायवर्जन प्लान बुधवार से लागू कर दिया गया। इसके तहत दन्या और पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा और हल्द्वानी की ओर आने वाले चौपहिया वाहनों को एनटीडी तिराहे से धारानौला-करबला होते हुए भेजा गया। लंबे रूट के कारण यात्रियों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। इससे यात्रियों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने वाहन चालकों से निर्धारित रूट डायवर्जन प्लान का पालन करने की अपील की है।

ये हुए बदलाव...
-बागेश्वर से अल्मोड़ा आने वाले चौपहिया वाहनों के लिए दो वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। वाहन एनटीडी से धारानौला-करबला या एनटीडी से लक्ष्मेश्वर-पांडेखोला होते हुए आगे जा सकेंगे।
विज्ञापन

-बुधवार सुबह एनटीडी से शिखर की ओर एलआर साह रोड पर चौपहिया वाहनों की आवाजाही सामान्य रही लेकिन मेला अवधि में इस मार्ग पर बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
-स्कूल वाहनों के लिए भी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एलआर साह रोड पर जाने की अनुमति वाले स्कूल वाहनों को छुट्टी के समय साईं मंदिर से शिखर की ओर जाने के बजाय सीधे एनटीडी की ओर डायवर्ट किया गया।
-मेले के मुख्य आकर्षण डोला निकलने के दिन एलआर साह रोड और माल रोड पर सभी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
कोट
नंदादेवी मेले के दृष्टिगत नगर की एलआर साह रोड पर एनटीडी से शिखर तिराहे तक यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है। चालक रूट डायवर्जन प्लान का पालन करें। -चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें