अल्मोड़ा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की 104वीं जंयती पर 25 अप्रैल को स्थानीय स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई अन्य मंत्री हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के चलते पुलिस ने मंगलवार को अल्मोड़ा नगर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है।
-
मंगलवार को ये रहेगा अल्मोड़ा का ट्रैफिक प्लान
- हल्द्वानी से पिथौरागढ़, कौसानी, रानीखेत, बागेश्वर, ताकुला जाने वाले भारी-हल्के वाहन बेस तिराहा-करबला-धारानौला-एनटीडी-शैलबैंड -लक्ष्मेश्वर होते हुए जाएंगे।
- पिथौरागढ़, कौसानी, रानीखेत, ताकुला से हल्द्वानी जाने वाले भारी-हल्के वाहन लक्ष्मेश्वर-एनटीडी-धारानौला-करबला होते हुए जाएंगे।
हल्द्वानी से अल्मोड़ा आने वाले हल्के वाहन बेस तिराहा-करबला तिराहा से नगर में प्रवेश करेंगे।
- हल्द्वानी से अल्मोड़ा आने वाले भारी वाहन केवल रात आठ बजे से सुबह छह बजे के मध्य अल्मोड़ा नगर में प्रवेश-निकासी करेंगे।
- दन्या, लमगड़ा से अल्मोड़ा आने वाले वाहन पूर्व की तरह ही अल्मोड़ा में प्रवेश करेंगे।
इंसेट
चार स्थानों पर खड़े होंगे वाहन
अल्मोड़ा। वीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत निर्बाध यातायात के लिए वाहनों की पार्किंग के लिए चार स्थान निर्धारित किए हैं।
ये हैं पार्किग व्यवस्था-
- नगर पालिका पार्किंग: स्थानीय टैक्सी, निजी वाहन पूर्व की भांति चलने वाले वाहनों की पार्किंग बहुउद्देश्यीय भवन शिखर तिराहा, नगर पालिका पार्किंग में की जाएगी। अन्य सड़कों पर कही भी वाहन पार्क नहीं होंगे।
- रघुनाथ सिटी मॉल: पिथौरागढ़- चंपावत -दन्या-लमगड़ा से आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहन रघुनाथ सिटी माल में पार्क होंगे।
- एसएसजे मिडिल गेट पार्किग बॉलीबाल ग्राउंड: इस निर्धारित पार्किग स्थल पर मंत्री, विधायक, अध्यक्ष, वीआईपी आदि के वाहन खड़े होंगे।
-सिमकनी ग्राउंड पार्किग स्थल: हल्द्वानी, नैनीताल से आने वाले सभी कार्यकर्ताओं के वाहन बस, कार बेस तिराहा होते हुए सिमकनी मैदान में खड़े होंगे।
- बागेश्वर, कौसानी, रानीखेत से आने वाले सभी कार्यकर्ताओं के वाहन बस, कार पांडेखोला लोअर माल रोड होते हुए सिमकनी मैदान में खड़े होंगे।