फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा-गुरुग्राम रूट पर रोडवेज ने शुरू की अतिरिक्त सेवा

Fri, 17 Oct 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दिवाली को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम डिपो अल्मोड़ा ने गुरुग्राम रूट पर एक अतिरिक्त बस का संचालन शुरू कर दिया है। इससे यात्रियों को आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


अल्मोड़ा-गुरुग्राम रूट पर रोडवेज की एक नियमित बस का संचालन किया जाता है। दिवाली पर गुरुग्राम से काफी संख्या में प्रवासी दिवाली मनाने के लिए पहाड़ लौटते हैं। एकमात्र बस होने के कारण यात्रियों को बस में सीट नहीं मिल पाती है। इससे उन्हें काफी दिक्कतें होती हैं। त्योहारी सीजन में यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा देने के दृष्टिगत उत्तराखंड परिवहन निगम डिपो ने अल्मोड़ा से गुरुराम को एक अतिरिक्त बस का संचालन शुरू कर दिया है। अतिरिक्त बस सेवा अपराह्नन 3.30 बजे अल्मोड़ा से गुरुग्राम जाएगी और छह बजे बाद वहां से अल्मोड़ा वापस लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें