फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: हेमेंद्र बने रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के शाखाध्यक्ष

Mon, 20 Mar 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के अल्मोड़ा शाखा के रोडवेज स्टेशन परिसर में हुए अधिवेशन में कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। उन्होंने कर्मचारियों के खाली पदों पर भर्ती के लिए नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान शाखा कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध हुआ। इसमें हेमेंद्र सिंह शाखाध्यक्ष, तीरथ सिंह, दलीप सिंह शाखा उपाध्यक्ष, एपी सोनी शाखा मंत्री, मनोज जोशी, विपिन जोशी संयुक्त मंत्री, अरुण सिंह संगठन मंत्री, नंदन सिंह बिष्ट कोषाध्यक्ष, राजेश वैश्य लेखा परीक्षक, गणेश जोशी प्रचार मंत्री, रजविंदर सिंह कार्यालय सचिव, शेर राम क्षेत्रीय प्रतिनिधि, अशोक शर्मा प्रांतीय प्रतिनिधि चुने गए। पवन सिंह, भूपाल सिंह, पवन सिंह मेहरा, कमल किशोर, कमलेश पाटनी, शिवराज सिंह, प्रताप सिंह, कमल प्रसाद, मनोज कुमार, राजेंद्र सिंह बोरा, प्रकाश जोशी, ललित सिंह बोरा कार्यकारिणी सदस्य बने। चुनाव अधिकारी भवाली के शाखाध्यक्ष सतनाम सिंह, भवाली संगठन मंत्री गंगा प्रसाद, क्षेत्रीय मंत्री कतील अहमद की देखरेख में यह पदाधिकारी चुने गए।



मीना बनीं परिवहन मजदूर संघ की शाखाध्यक्ष
अल्मोड़ा। रोडवेज स्टेशन परिसर में हुए उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ शाखा के अधिवेशन और चुनाव में नई कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें मीना कोरंगा शाखाध्यक्ष, भगवंत मेहरा, गिरधारी कुमार शाखा उपाध्यक्ष, कौशल कुमार शाखा मंत्री, राम लाल, कैलाश सिंह नेगी संयुक्त मंत्री, गौरव साह संगठन मंत्री, मोहन राम कोषाध्यक्ष चुने गए। बलवंत मेहता कार्यालय सचिव, चतर सिंह, महेश जोशी क्षेत्रीय प्रतिनिधि चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें