फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 15 दिन बाद भी मासी नहीं पहुंची रोडवेज बस, यात्री बेहाल

Mon, 13 May 2024 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले की सड़कों पर रोडवेज बसों का संचालन बढ़ने के बजाय कम हो रहा है, इससे यात्री परेशान हैं। मासी क्षेत्र में 15 दिनों से रोडवेज बस नहीं पहुंची है। रोडवेज सेवा का संचालन ठप होने से 15 हजार से अधिक की आबादी परेशान है। बस वर्कशॉप से बाहर नहीं आ रही है ओर लोग टैक्सी में ऊंचा किराया देकर सफर करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


अल्मोड़ा नगर से मासी के लिए एकमात्र रोडवेज बस सेवा का संचालन होता है, जबकि यहां के लोग सालों से इस रूट पर अन्य बस के संचालन की मांग कर रहे हैं। हैरानी है कि इस रूट पर नई बस का संचालन तो नहीं हुआ, लेकिन एकमात्र सेवा का संचालन भी रोक दिया गया है। 15 दिन से बस मासी नहीं पहुंची है।
इससे दौलाघट, बग्वालीपोखर, गगास, कफड़ा, मासी क्षेत्र की 15 हजार से अधिक की आबादी खासी परेशान है। लोग बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन यह वर्कशॉप की शोभा बढ़ा रही है। बस सेवा का संचालन न होने से क्षेत्र के लोग कई टैक्सी बदलकर जिला मुख्यालय आवाजाही कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें ऊंचा किराया चुकाना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन


बोले यात्री
रोडवेज स्टेशन में मासी जाने के लिए सुबह से बस का इंतजार किया, लेकिन बस यहां नहीं पहुंची। अब टैक्सी में सफर करना पड़ रहा है। निगम को यात्रियों की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए। - जगदीश चंद्र पांडे, अल्मोड़ा।


रोडवेज का संचालन ठप होने से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। 15 दिन से बस का इंतजार कर रहे हैं। मजबूरन यात्रियों को टैक्सी से सफर करना पड़ रहा है। बस का संचालन शीघ्र संचालन नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। - राधा देवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, मासी।
विज्ञापन


कोट
चालकों की कमी से मासी सेवा का संचालन रोकना पड़ा है। चालकों की तैनाती होते ही सेवा संचालित होगी। - विजय तिवारी, सहायक महाप्रबंधक, अल्मोड़ा डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें