फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भराड़ी वार्ड में 7.29 और ऐठाण में 3.75 लाख से होगा रास्ते और नालियों का निर्माण

Fri, 17 Oct 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत कपकोट की ओर से नगर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। नगर पंचायत की ओर से भराड़ी वार्ड में 7.29 लाख रुपये और ऐठाण वार्ड में 3.75 लाख रुपये से रास्ते और नालियों का निर्माण होगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत कपकोट के भराड़ी और ऐठाण वार्ड में नालियों और रास्तों की बदहाली से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नालियां नहीं होने से बरसात का पानी लोगों के घरों में घुसता है जिससे लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है। नगर में रास्तों का निर्माण न होने से आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी होती है। नगर के लोग लंबे समय से नालियों और रास्तों का निर्माण कराने की मांग कर रहे थे। अब नगर पंचायत नगर के भराड़ी वार्ड में गोलू मंदिर से मंजू पाठक के घर की ओर 1.70 लाख रुपये की लागत से सीसी मार्ग, प्रमोद कुमार के घर से नदी की ओर 2.10 लाख से नाली का निर्माण, रमेश चंद्र जोशी के मकान से राप्रावि कन्यूटी की ओर 1.85 लाख रुपये से सीसी मार्ग का निर्माण कराएगा। नगर पंचायत के ऐठाण वार्ड में सड़क से तल्ला बमसेरा की ओर 1.90 लाख रुपये सीसी मार्ग और दीवार निर्माण, लीमा तोक में नरेंद्र के घर से रोहित आगरी के घर की ओर 1.85 लाख रुपये सीसी मार्ग और दीवार का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें