फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पालीडुंगरा में 3.75, खीरगंगा में 7.22 लाख से बनेंगे रास्ते और नालियां

Sat, 18 Oct 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर पंचायत कपकोट ने नगर के विभिन्न वार्डों में रास्तों और नालियों का निर्माण शुरू कर दिया गया है। नगर के पालीडुंगरा वार्ड में 3.75 लाख और खीरगंगा वार्ड में 7.22 लाख रुपये से रास्तों और नालियों का निर्माण किया जाएगा। नगर पंचायत ने निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत कपकोट के विभिन्न वार्डों में रास्ते और नालियां न होने से नगर वासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नालियों की कमी से बरसात का पानी रास्तों में बहता है। स्कूली बच्चों सहित आम लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी ने बीते दिनों वार्डों का भ्रमण किया। इस दौरान वार्ड के निवासियों ने कई रास्तों और नालियों का निर्माण कराने के प्रस्ताव दिए। प्रस्तावों को बोर्ड बैठक में पास कराने के बाद विभिन्न निर्माण कार्यों की कवायद शुरू हो गई है।
नगर पंचायत की ओर से पालीडुंगरा वार्ड में मोहन सिंह ऐठानी के मकान से नौले की तरफ 3.75 लाख से सीसी मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। खीरगंगा वार्ड में भयूं- गुलेर मोटरमार्ग से कैलाश जोशी के घर तक 1.18 लाख रुपये से बाइक रोड का निर्माण, गिरीश पांडेय के घर से नंदा बल्लभ पांडेय के घर तक 2.57 लाख से सीसी मार्ग और नाली का निर्माण, और हिचौड़ी तोक में 3.47 लाख रुपये से पेयजल लाइन का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें