फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब तंत्र ने नहीं सुनीं तो मोहल्ले के लोगों ने स्वयं उठा लिए गैंती, फावड़े

विज्ञापन
चिलियानौला लिंक मार्ग की स्वयं मरम्मत करते वार्ड नंबर सात के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रहा चिलियानौला नगर पालिका वार्ड नंबर सात और वीरशिवा स्कूल को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की जब पालिका ने नहीं सुनीं तो वार्डवासियों ने हरेले के दिन गैंती, फावड़े उठा सड़क के गड्ढे भरने शुरू कर दिए। देर शाम तक कॉलोनी के लोगों ने पूरे मार्ग को पत्थरों से पाट दिए।
विज्ञापन

इस मार्ग की स्थापना दस साल पहले हो गई थी। तब विधायकों की निधि से मार्ग का निर्माण किया गया, लेकिन तब से मरम्मत न होने से यह सीसी मार्ग जगह जगह गड्ढों के कारण बदहाल हो गया था। आदर्श कॉलोनी के लोगों का कहना है कि सड़क की हालत खराब होने से आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। चौपहिया वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतें हो रही हैं।
मांग उठाने के बाद भी कहीं से मदद न मिलने पर आदर्श कॉलोनी विकास समिति के नेतृत्व में वार्डवासियों ने सड़क के सुधारीकरण शुरू कर दिया। समिति के अध्यक्ष शंकर दत्त बुधोड़ी ने बताया कि इस संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य यदि पूरा हो जाता है तो चिलियानौला बाजार में जाम की समस्या बहुत कम हो जाएगी। लोगों ने लोनिवि से भी इस मार्ग की मरम्मत की जिम्मेदारी उठाने की मांग की है। मरम्मत कार्य में सभासद उमा रावत, जीडी करगेती, हरीश फुलोरिया, डॉ. जयपाल करगेती, प्रवीण रावत, राकेश, जगदीश पांडे, दुर्गा दत्त नैनवाल, केएन उपाध्याय, शिव सिंह, हंसी रावत, माया, पूरन सती, तारा दत्त कांडपाल, सुरेश नेगी आदि रहे।
विज्ञापन

सड़क के सुधारीकरण की मांग को लेकर पूर्व में सांसद अजय टम्टा से भी वार्ता हुई। उन्होंने भी इसके लिए आश्वासन दिया था। नगर पालिका में भी इस मुद्दे को उठाया गया, फिर से बैठक में इस लिंक मार्ग के सुधारीकरण की मांग को उठाऊंगी। फिलहाल वार्ड के लोगों ने स्वयं ही मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

- उमा रावत, सभासद, वार्ड नंबर सात, चिलियानौला नगर पालिका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें