फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने किया खंग्यार मोटर मार्ग का शिलान्यास

Fri, 18 Nov 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
सड़क का शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने ताड़ीखेत ब्लॉक में खंग्यार-कोठ्यां ढाई किमी सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क से क्षेत्र के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। नेता प्रतिपक्ष गैरसैंण सत्र से सीधे रानीखेत पहुंचे, यहां उन्होंने पूर्व में स्वीकृत ढाई किमी लंबी कोठ्यां-खंग्यार मोटर मार्ग का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। इस दौरान वहां पर पूजा अर्चना की गई। उनके साथ पत्नी पुष्पा भट्ट भी थीं। भट्ट ने कहा कि इस सड़क को दोनी होते हुए रीची बिल्लेख तक जोड़ने के प्रयास भी चल रहे हैं। वहां पूर्व जिलाध्यक्ष मदन माहरा, पूर्व प्रमुख धन सिंह रावत, ध्यान सिंह नेगी, हेम बिष्ट, राजेंद्र सिंह, दीपक, प्रधान प्रदीप बिष्ट, देव बिष्ट, जीवन सिंह, बाग सिंह, पूरन चंद्र आदि थे।

आभार जताने वालों में बीडीसी तुलसी मेहरा, विशन टनवाल, बचे सिंह देव, उदय सिंह थे। इधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि 2011 में पूर्व विधायक करन माहरा ने यह सड़क स्वीकृत कराई। बजट के लिए भी पूर्व विधायक ने प्रयास किए, अब नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट झूठा श्रेय लेने के लिए शिलान्यास करने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें