फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमेश्वर में सड़क बनी तालाब

Mon, 29 May 2017 10:57 PM IST
अल्मोड़ा,अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क बनी तालाब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 कस्बे में कलमठ और नालियां बंद होने से बारिश होने पर सड़क तालाब बन जाती है। इससे आवागमन में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है।सोमेश्वर-कौसानी मार्ग पर हुकम सिंह बोरा स्मारक के आसपास नालियां और कलमठ बंद पड़े हैं।बरसात का मौसम शुरू होने को है, लेकिन लोनिवि बंद पड़ी नाली और कलमठ नहीं खोल रहा है।
विज्ञापन


इस कारण हुकम सिंह बोरा स्मारक के समीप बारिश होने पर सड़क  तालाब बन जाती है।वाहन चलने पर गंदे पानी के छींटे लोगों पर पड़ रहे हैं। साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। क्षेत्र के लोगों ने लोनिवि से सड़क किनारे बंद पड़ी नालियों और कलमठ को खोलने की मांग की है, ताकि बरसात के मौसम में लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें