फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए आमरण अनशन शुरू

Tue, 12 Feb 2019 12:13 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
सड़क के लिए आमरण अनशन पर बैठे हरीश चंद्र सिंह। अ - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
तिपौला-खलना मोटर मार्ग को पैठानी तक मिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू हो गया है। हरज्यू की धूनी में हरीश चंद्र बिष्ट ने आमरण अनशन की शुरुआत की। बता दें कि ग्रामीण लंबे समय से मोटर मार्ग की सुविधा से वंचित हैं। खलना मोटर मार्ग से वह पैठानी और उसके तोक काकड़ा और धूरा को जोड़ने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में पूर्व में प्रशासन के माध्यम से शासन को ज्ञापन भी भेजा गया था।
विज्ञापन


खलना मोटर मार्ग को पैठानी तक मिलाने और पैठानी के तोक धूरा और काकड़ा को मार्ग का लाभ देने की मांग को लेकर हरीश चंद्र सिंह बिष्ट ने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया है। 31 दिसंबर को ग्रामीणों ने तहसील में उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा था, ज्ञापन में 10 फरवरी तक मोटर मार्ग को स्वीकृति नहीं मिलने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी गई थी। इधर सोमवार को आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चंद्र बिष्ट का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा राज्य योजना के तहत साढ़े तीन किमी मार्ग के निर्माण को स्वीकृति प्रदान करने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है, लेकिन शासन-प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही।उनके समर्थन में प्रधान चंदन राम, हरवंश बिष्ट, जसवंत सिंह, दुर्गा सिंह, नंदन सिंह, सुंदर सिंह, गोविंद देवी, राधा देवी, माधवी देवी, धन सिंह, देव सिंह, दुर्गा देवी, जमुना देवी, कुंदन सिंह आदि भी वहां पहुंचे।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें