फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वेल मंदिर ताड़ीखेत में राम कथा शुरू

Sat, 23 Jul 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
रानीखेत में धार्मिक आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। यहां शिव मंदिर प्रांगण में श्रीमद्भागवत महापुराण दिव्य अमृत कथा के दूसरे दिन बदरीनाथ धाम से आए व्यास अनंताचार्य विद्याविभूषण महाराज ने श्रद्धालुुओं को सन्मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने भागवत का महात्म्य बताया। कहा कि कथा सुनने मात्र से ही मनुष्य के दुख दूर हो जाते हैं। नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट और उनकी धर्मपत्नी एडवोकेट पुष्पा भट्ट के सौजन्य से आयोजित भागवत राम मंदिर के मौनी महाराज के सानिध्य में चल रहा है।
विज्ञापन


पुरोहित पं. रमेश चंद्र पांडे हैं। मुख्य यजमान नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, उनकी धर्मपत्नी पुष्पा भट्ट हैं। ताड़ीखेत के ग्वेल मंदिर में ग्वेल देवता मंदिर समिति की ओर से रामचरितमानस कथा प्रवचन शुरू हो गए हैं। ताड़ीखेत में कलश यात्रा भी निकाली गई। कथा व्यास ज्योत्सना ज्योति हैं। उन्होंने भगवान राम जन्म की कथा सुनाई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें