कूर्मांचल एकेडमी में आयोजित हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में कक्षा एक और कक्षा तीन के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्राथमिक वर्ग में नर्सरी कक्षा से कक्षा तीन तक के बच्चों ने भाग लिया। नर्सरी के बच्चों ने सूरज निकला, केजी के बच्चों ने नन्हा बीज, कक्षा एक ने चांद का कुर्ता, कक्षा दो ने गीता का सार, कक्षा तीन ने चित्रकूट वर्णन की प्रस्तुति दी। कक्षा दो ने सांत्वना पुरस्कार पाया। सीनियर वर्ग में कक्षा चार से दसवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। इसमें पांचवीं कक्षा के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पांचवीं के बच्चों ने हाथ में हाथ चले की प्रस्तुति दी।
कक्षा छह के विद्यार्थियों ने दे दी हमें आजादी.. कक्षा सात ने बड़ी भीड़ है सड़क पर देखो की प्रस्तुति दी। जिसमें कक्षा सात ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आठवीं कक्षा ने उठो धरा के अमर सपूतों..., कक्षा नौ के बच्चों ने बार-बार आती है मुझको मधुर याद बचपन तेरी, कक्षा दस के छात्रों ने बुंदेले हरबोलों.. की प्रस्तुति दी।
इस वर्ग में दसवीं कक्षा के विद्यार्थी विजयी हुए। निर्णायक संगीता जोशी, मधुलिका स्टीफेंस, पदमा बिष्ट, अरुण मार्क्स, विनीता डेविड, केके पंत थे। स्कूल की निदेशक मधु खाती ने विजयी प्रतिभाओं को ट्राफी प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही हिंदी के कवियों द्वारा लिखित रचनाओं का ज्ञान प्राप्त होता है।