फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अधिकार मित्रों ने ग्रामीणों को दी कानूनों की जानकारी

Thu, 08 Jan 2026 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का जागरूकता अभियान जारी है। प्राधिकरण की सचिव शचि शर्मा ने बताया कि अभियान 12 जनवरी तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत अधिकार मित्र जिले के अलग-अलग गांवों में जाकर ग्रामीणों को विधिक जानकारी देंगे। बुधवार को अधिकार मित्रों ने भौरा, खरजों, सुपयोला, खोड़ी, छाना, सैजारी, मलयालगांव, खगरेती, भिकियासैंण, महंग्यारी, बुंगा, गुरुड़ाबाज, नियाजगंज और लमगड़ा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नालसा योजना, निशुल्क कानूनी सहायता, मादक पदार्थों के दुष्परिणाम आदि की जानकारी दी। इस दौरान अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल, पंकज भगत, रंजीता, दीप चंद्र, नीमा बिनवाल, हिमानी खोलिया, नरेंद्र सिंह, बबिता जोशी, यमुना प्रसाद, विजय टम्टा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें