स्याल्दे (अल्मोड़ा)। प्राचीन सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित रामलीला क मंचन जारी है। रामलीला के छठे दिन सीता-अनसुइया मिलन, शूर्पणखा नासिक छेदन, खर-दूषण वध, सीता हरण, जटायु मरण की लीला का मंचन हुआ। बृहस्पतिवार को रामलीला का शुभारंभ अमित चंद्र पाल ने किया। रामलीला के दौरान सीता-अनसुइया मिलन, शूर्पणखा नासिक छेदन, खर-दूषण वध, सीता हरण, जटायु मरण की लीला दर्शकों के लिए आकर्षक रही। इस दौरान ग्राम प्रधान भरसोली मीनाक्षी देवी बंगारी, कलावती पालीवाल, जानकी देवीपालीवाल, राजेंद्र सिंह बंगारी, बचे सिंह बंगारी, महेंद्र सिंह बंगारी, देव सिंह बंगारी, हीरा सिंह बंगारी, गणेश चंद्र भरतोला आदि मौजूद रहे।