फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सेवानिवृत्त फ्लाइट लेफ्टिनेंट आनंद सिंह शाही ने लीग की सदस्यता

Sat, 06 Dec 2025 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पूर्व सैनिक लीग बग्वालीपोखर, बिंता, गगास, कुवाली की बैठक कर्नल किरन तिवारी की अध्यक्षता में बग्वालीपोखर लीग कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में वायुसेना के सेवानिवृत्त फ्लाइट लेफ्टिनेंट आनंद सिंह शाही ने लीग की सदस्यता ली।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि आगामी पांच जनवरी को ईसीएचएस रानीखेत की तरफ से बग्वालीपोखर में मेडिकल कैंप लगेगा। जिसमें सभी पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के कार्ड एवं निशुल्क जांच होगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि लीग आगामी दिनों में युवाओं के लिए खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। इस अवसर पर बैठक में कैप्टन सुरेंद्र सिंह, कैप्टन दौलत सिंह, हवलदार भूपाल सिंह भरडा, धर्म सिंह, बहंत सिंह, गोपाल सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें