रानीखेत में राहत राशि का चेक सौंपते रिटायर्ड कर्नल आरके भंडारी।
- फोटो : AMAR UJALA
रानीखेत। कोरोना प्रभावितों के मदद के लिए लोग बढ़-चढ़कर भागीदार बन रहे हैं। सभी कुछ न कुछ योगदान दे रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को एक और नाम जुड़ गया है। रानीखेत में रिटायर्ड कर्नल आरके भंडारी ने अपनी बचत में से एक लाख एक हजार रुपये का चेक प्रधानमंत्री रिलीफ फंड में जमा किया है। यह चेक उन्होंने कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर के माध्यम से उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह को सौंपा। कमांडेंट ब्रिगेडियर राठौर ने कर्नल भंडारी के प्रयासों की तारीफ की।