बंदर के हमले में घायल महिला का उपचार करते डाक्टर।
- फोटो : AMAR UJALA
अल्मोड़ा। लॉकडाउन में बंदरों का आतंक भी बढ़ गया है। बंदर खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही लोगों को भी काट रहे हैं। बांसभीड़ा मोहल्लों में बंदर ने घर के बाहर बैठी राधा कांडपाल (60) पत्नी मोहन चंद्र कांडपाल पर हमला कर दिया। बंदर ने उनके सिर और हाथ में दांत गढ़ा दिए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए और एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया। शहर वासियों ने पालिका, वन विभाग और प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।