अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन की प्रेरणा सदन में हुई मंडलीय बैठक में वक्ताओं ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने पर रोष जताया। उन्होंने शिक्षा के स्तर में आ रही गिरावट पर चिंता जताई और शिक्षा स्तर सुधारने पर जोर दिया।
उन्होंने स्कूलों में गेस्ट टीचरों की नियुक्ति का स्वागत किया। कहा कि गेस्ट टीचर भर्ती में आरक्षण का लाभ दिया जाए। ब्लाक स्तर पर अभ्यर्थी नहीं मिलने पर जिले स्तर पर नियुक्ति की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की उपेक्षा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तय हुआ कि संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान तेज किया जाएगा। मुख्य अतिथि संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष सोहन लाल ने शिक्षकों से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
बैठक में प्रांतीय महासचिव अनूप पाठक, अनिल हयूमन, संजय कुमार, जीएल टम्टा, डीआर बाराकोटी, संजय भाटिया, जमुना प्रसाद ग्वासीकोटी, अरविंद गेजवाल, संजय टम्टा, किशोर कुमार, आनंद सिंह विद्रोही, भूपाल कोहली, सुंदर आर्या, गिरीश टम्टा, चंदन ठठवाल, बोधी राम, डीसी आगरी, अर्जुन आगरी मौजूद थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय भाटिया और संचालन आईपी ह्यूमन और डीआर बाराकोटी ने संयुक्त रूप से किया।