फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. भास्कर ऑक्सफोर्ड विवि के शोध में करेंगे प्रतिभाग

विज्ञापन
डॉ. भास्कर चौधरी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के डॉ. भास्कर चौधरी इंग्लैंड स्थित विश्वप्रसिद्ध ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के शोध में हिस्सा लेंगे। उन्हें भारतीय शिक्षा व्यवस्था और नई शिक्षा नीति 2020 संबंधी शोध साक्षात्कार के लिए ऑनलाइन आमंत्रित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. एनएस भंडारी समेत विवि के प्राध्यापकों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

शोध के लिए हुए साक्षात्कार में लंदन से साक्षात्कारकर्ता ने डॉ. चौधरी से स्कूली, उच्च शिक्षा व्यवस्था और नई शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न आयाम संबंधी प्रश्न पूछे। इसी के साथ हिमालयी राज्य उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था, विवि अनुदान आयोग की बदलती भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई। 21वीं सदी के अनुरूप भारत और अन्य देशों में प्रचलित शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक बदलाव पर भी उन्होंने अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें