फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाटकोट क्षेत्र में फंसे ट्रैकर्स को सुरक्षित निकाला

Wed, 22 Jun 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
बुग्याल में चरतीं बकरियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। द्वाराहाट तहसील के अंतर्गत दूनागिरी से भाटकोट के लिए ट्रैकिंग पर निकले चार ट्रैकर्स सोमवार को रास्ता भटककर दुर्गम जंगल में फंस गए। इनमें दो हल्द्वानी के और दो द्वाराहाट के निवासी थे। जिला आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ, राजस्व और रेगुलर पुलिस की टीमों ने कई घंटे अभियान चलाने के बाद मंगलवार देर रात चारों लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। इन्हें खोजने के लिए आपदा प्रबंधन टीम ने जीपीएस का सहारा भी लिया।   
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी निवासी रजत वर्मा, अवनेंद्र तिवारी और द्वाराहाट निवासी संजय पंत और रितेश पंत तीन दिन पहले दूनागिरी से करीब 10 किमी दूर स्थित भाटकोट की पहाड़ी पर ट्रैक करने निकले। उनके पास टेंट आदि भी थे। सोमवार दोपहर यह लोग लौटने लगे, लेकिन वह भटक गए। उन्होंने टेंट में रात बिताई और अगले दिन (मंगलवार) की सुबह दोबारा रास्ता खोजने की कोशिश की पर वह किसी दुर्गम स्थान पर पहुंच गए। इस जगह पर दोनों तरफ खाई दिखाई देने के बाद उन्होंने अपने एक परिचित के जरिये रुद्रप्रयाग के एडीएम को फोन पर सूचना दी। रुद्रप्रयाग के एडीएम ने अल्मोड़ा के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी को इस घटना की सूचना दी। 

इसके बाद श्री जोशी ने ट्रैकरों से संपर्क करके जरूरी टिप्स दिए और उस क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। सूचना मिलने पर रानीखेत के सीओ आरएस नबियाल के नेतृत्व में भी पुलिस और राजस्व पुलिस कर्मियों के दल ने उन्हें खोजने का प्रयास किया। रानीखेत और द्वाराहाट से पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व पुलिस की रेस्क्यू टीमों को इस इलाके के लिए रवाना किया गया लेकिन ट्रैकर्स तक पहुंचने में सफलता नहीं मिली। उस क्षेत्र में लगातार बारिश भी हो रही थी जिससे उनसे संपर्क बनाने में दिक्कत हो रही थी। बाद में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी करीब तीन बजे टीम सहित जीपीएस उपकरण साथ लेकर बिंता से भाटकोट के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


संयोग से ट्रैकर्स के पास मौजूद मोबाइल फोन से संपर्क बना रहा और मंगलवार रात करीब 10.30 बजे ट्रैकर्स मिल गए। उन्हें करीब 12 बजे रात सुरना गांव लाया गया। वहां से सुरक्षित घरों को भेजा गया। अल्मोड़ा से गया दल करीब दो बजे रात लौटा। ट्रैकर्स को सुरक्षित निकालने वाली टीम में उक्त लोगों के अलावा विनोद भट्ट, उमाशंकर नेगी, आलोक वर्मा, रवि मेर, दीपेश नेगी, गोविंद सिंह सतवाल, आशुतोष लोहनी के अलावा द्वाराहाट क्षेत्र के युवक राजू साह, गणेश सिंह आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें