फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एसएसजे में खूनी संघर्ष के मामले में तीन छात्रों पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 28 Feb 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
एसएसज परिसर में तैनात पुलिस। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के दो छात्र गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर तीन छात्रों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मौके से डंडे बरामद किए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से पुलिस को अब तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

एसएसजे परिसर के दो छात्र गुटों के बीच बीते सोमवार की देर शाम को मारपीट हो गई थी। इस घटना में तीन छात्रों को गंभीर चोटें आई थीं जिन्हें इलाज के लिए बेस अस्पताल ले जाया गया था। आरोप है कि एक गुट ने धारदार हथियार से छात्रों पर हमला किया। मंगलवार को इस मामले में छात्र दीपक कैड़ा की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन छात्रों के खिलाफ धारा 307, 322, 504 व 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि फिलहाल दूसरे पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। मौके से डंडे बरामद हुए हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
डंडे चले या धारदार हथियार किसी को नहीं पता एसएसजे परिसर में हुई घटना में धारदार हथियार से हमले की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मौके से डंडे बरामद किए हैं लेकिन घटना में जिस धारदार हथियार के प्रयोग की बात सामने आ रही है वह बरामद नहीं हो सका है। यह संघर्ष डंडे तक ही सीमित था या किसी धारदार हथियार से वार हुआ है पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसएसजे परिसर में तैनात हुई पुलिस
एसएसजे परिसर के दो छात्र गुटों के बीच हुए आपसी संघर्ष के बाद एसएसजे विवि प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई है। घटना के दूसरे ही दिन एसएसजे परिसर में पुलिस की तैनाती कर दी गई। पुलिस के मुताबिक इस घटना के बाद छात्रों में आक्रोश बढ़ने की आशंका है जिसके चलते वहां पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके।
छात्रा से अभद्रता का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन
अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय में विधि की छात्रा के साथ हुई अभद्रता का आरोप लगाते हुए अन्य छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि एक छात्रा के साथ कुछ छात्रों ने अभद्रता की है जिनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। विद्यार्थियों ने बताया कि एक तरफ महिला सुरक्षा की बात की जा रही है, वहीं एएसएजे परिसर में खुलेआम छात्रा के साथ अभद्रता की गई। चेतावनी दी कि यदि पीड़ित छात्रा को न्याय नहीं मिला तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहां राज्य आंदोलनकारी कमला जोशी, छात्रा उपाध्यक्ष रुचि कुटौला, पूर्वी चौधरी आदि मौजूद रहे। छात्र गुटों के बीच हुए आपसी संघर्ष को इस मामले से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
एक पक्ष से तहरीर मिलने पर तीन छात्रों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की छानबीन जारी है। मौके से कुछ डंडे भी बरामद हुए हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। - राजेश यादव, कोतवाल, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें