फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सुप्रसिद्ध होली गायक धीरू उस्ताद का निधन, संगीत जगत में शोक

Tue, 21 Jul 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रसिद्ध कुमाऊंनी बैठकी होली की रौनक और संगीतविद् अल्मोड़ा मकेड़ी निवासी धीरेंद्र प्रसाद (धीरू उस्ताद) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। वह पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके उपचार के लिए अनेक संगीत प्रेमी मदद में जुटे थे लेकिन विगत सोमवार को उन्होंने हल्द्धानी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांसें लीं। उनके निधन से पूरे संगीत प्रमियों में शोक की लहर है।
विज्ञापन

धीरेंद्र प्रसाद उर्फ धीरू भाई ने अपना पूरा जीवन संगीत को समर्पित किया था। कुमाऊं की लोक संस्कृति की शास्त्रीय गायन होली की बैठकें हो या फिर रामलीला, उसमें उनका विशेष योगदान रहा है। पिछले कुछ समय से वह फेफड़ों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। स्वास्थ्य अत्यधिक बिगड़ने के कारण उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
धीरू भाई का अंतिम संस्कार मंगलवार को विश्वनाथ घाट में कर दिया गया। उनको मुखाग्नि उनके भतीजे प्रतीक ने दी। उनके निधन पर अनेक रंगकर्मियों संगीत प्रेमियों ने गहरा शोक जताया है। वह अपने पीछे पत्नी और एक बिटिया छोड़ गए हैं। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में त्रिपुरा सुंदरी नव युवक कला केंद्र और अल्मोड़ा होली संगीत प्रेमी ग्रुप के अनिल सनवाल, दीप जोशी, सारांश मंगोली, चंद्र शेखर पांडे, रघु पंत, अशोक पांडे, जगत जोशी, एलके पंत, अरशद, शशि मोहन पांडे, राजेंद्र नयाल, ललित प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें