अल्मोड़ा। भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 133 वीं जयंती कोविड-19 के चलते सादगी के साथ मनाई गई। अल्मोड़ा में पंत पार्क और जन्म स्थली खूंट में पं. पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि पं. पंत ने देश को आजादी दिलाने में अह्म भूमिका निभाई। खुशहाल भारत के लिए युवा पीढ़ी को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी होगी। बाद में उन्होंने जन्म स्थली खूंट जाकर पं. पंत को श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, महामंत्री महेश नयाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, विनीत बिष्ट, संजय साह रिक्खू, मनोज जोशी, अमित साह, दीप्ति सोनकर, किरन पंत, शैलेंद्र साह मौजूद थे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अल्मोड़ा में पं. पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि गृहमंत्री के रूप में उनका मुख्य योगदान हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करना था। कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, गीता मेहरा संजय दुर्गापाल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, वैभव पांडे, पारितोष जोशी, विनोद वैष्णव, शरद साह, दीपा साह, पंकज कांडपाल, कुलदीप मेर, पूनम आर्या आदि उपस्थित थे।
दोनों स्थानों पर हुए कार्यक्रम में इसके अलावा सांसद अजय टम्टा, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, बिट्टू कर्नाटक, आयोजन समिति के संयोजक प्रदीप गुुरुरानी, सचिव विनोद पांडे, कमल बिष्ट, खूंट कार्यक्रम के संयोजक ललित पंत, चंदन भोज, गिरीश मल्होत्रा, डा. जेसी दुर्गापाल, पालिका के ईओ श्याम सुंदर प्रसाद, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र बिष्ट, प्रताप बिष्ट, प्रधान मनोज, हरीश जोशी, भगवत सिंह, वंदना लटवाल, गीता, गोविंद बिष्ट, विनय किरौला, मुकेश रौतेला, परितोष जोशी आदि ने भी पं. पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इधर एसएसपी पीएन मीणा और सीओ वीर सिंह ने पं. पंत के चित्र पर माल्यार्पण किया। एसएसपी मीणा ने पं. पंत के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी से उनके आदर्शों को अपनाने को कहा।