फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंफेंट्री डे पर बहादुर सैनिकों को याद किया

Sat, 27 Oct 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
इन्फेंट्री डे के मौके पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते सेना के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। इंफेंट्री डे के मौके पर यहां 13 सिख रेजीमेंट मुख्यालय में शहीद जवानों को श्रद्धांलि अर्पित की गई। साथ ही जवानों की वीरता और बहादुरी को याद किया गया।  
विज्ञापन


इस मौके पर कार्यवाहक कमान अधिकारी मेजर सनी राठी ने कहा कि प्रथम सिख रेजीमेंट (जिसे आज चार मैकेनाइज इंफेंट्री के रूप में जाना जाता है) आजाद भारत की पहली रेजीमेंट है जो पालम हवाई अड्डे से सीधे श्रीनगर एअर पोर्ट पहुंची और इस रेजीमेंट ने 27 अक्तूबर 1948 को भारतीय सीमा से कुछ ही दूर पहुंच चुके पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ दिया था। उन्होंने बताया कि चार कुमाऊं रेजीमेंट ने भी मेजर सोमनाथ शर्मा के नेतृत्व में इस लड़ाई में दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए थे। उन्होंने बहादुर सैनिकों की वीरता को याद करते हुए शहीदों को श्रध्दांजलि अर्पित की। इस मौके पर सूबेदार मेजर मक्खन सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें