फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखर्जी के देश की एकता और अखंडता में दिए योगदान को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जनसंघ के संस्थापक शिक्षाविद् और चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जयंती पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने याद किया। पातालदेवी स्थित नवनिर्मित जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने कहा कि मुखर्जी के देश की एकता और अखंडता के लिए प्राणों का बलिदान दिया।
विज्ञापन

विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने कहा था कि कश्मीर हमारा अभिन्न अंग है और कश्मीर का भारत में विलय होना चाहिए। वह कहते थे कि भारत के अंदर एक निशान, एक प्रधान एक विधान चलेगा। भाजपा ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर उनकी परिकल्पना को साकार किया।
डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल ने मुखर्जी को दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने भारत की समस्याओं के मूल कारणों और स्थायी समाधानों पर जोर दिया। जिनके लिए उन्होंने जीवन पर्यंत संघर्ष किया। जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि मुखर्जी के जन्मदिन को पार्टी सेवा को समर्पित दिवस के रूप में मना रही है।
विज्ञापन

संचालन जिला महामंत्री महेश नयाल ने किया। कार्यक्रम में नरेंद्र प्रसाद, तुषारकांत साह, चंदन लाल टम्टा, पूनम पालीवाल, रेखा आर्या, कैलाश गुरुरानी, विनीत बिष्ट, मनोज जोशी, अमित साह मोनू, मदन बिष्ट, हरीश कनवाल, सुंदर भोजक, विजय तिवारी, गोविंद सिंह चौहान, रोहित पंत, हरीश रावत, नरेंद्र मेहता, देवेंद्र सतपाल, कृष्ण बहादुर, दीपक पांडे, रोहित भोज आदि मौजूद थे। बाद में कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण भी किया।
उधर सोमश्वर में विधायक आवास पर भाजपाईयों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म दिन मनाया। मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में भुवन जोेशी, केवलानंद जोेशी, प्रमोद कुमार, ललित मोहन मेहरा, दीपांशु खाती, भरत भाकुनी, डॉ. देवेंद्र जोशी, दीवान सिंह बोरा, विनोद मेहरा, प्रताप सिंह, राजेंद्र कैड़ा, गणेश मेहरा, प्रकाश भंडारी, कैलाश जोेशी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें