फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सोमेश्वर में जलभराव से मिलेगी राहत, बरसात में सड़क पर पानी भरने की समस्या होगी दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। बरसात के मौसम में सोमेश्वर स्थित अल्मोड़ा जिला सहकारिता बैंक के समीप सड़क पर जलभराव की समस्या से अब लोगों को निजात मिलेगी। स्थानीय लोगों की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने मौके पर नाली निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। नाली बनने के बाद वर्षा के पानी की निकासी हो जाएगी जिसके बाद सड़क पर जलभराव की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

वर्षा में जलभराव की समस्या से क्षेत्र के लोग लंबे समय से जूझ रहे थे। इससे पैदल यात्रियों, दोपहिया वाहन चालकों, स्थानीय व्यापारियों और आसपास के निवासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। जलभराव के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ने से दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी। जिला पंचायत सदस्य पल्युड़ा संतोष कुमार ने कहा कि समय पर नाली निर्माण होने से सड़क सुरक्षित रहेगी और राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी राहत मिलेगी।
उन्होंने विभाग से कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने की अपेक्षा जताई। लोगों को उम्मीद है कि कार्य पूरा होने के बाद हर बारिश में होने वाली जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी और आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें