फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में सप्ताह में तीन दिन अल्ट्रासाउंड शुरू होन से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। महिला अस्पताल में लंबे समय बाद अल्ट्रासाउंड शुरू हो गए हैं। बुधवार को अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड हुए। अब महिला अस्पताल में सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड हो सकेंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल अल्मोड़ा की एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुसुमलता पूर्व में सप्ताह में एक दिन हर बुधवार को महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड करती थीं। लेकिन दिसंबर में वह लंबे अवकाश पर रहीं।
बेस अस्पताल के एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट ने एक दिन जिला और एक दिन बेस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड किए, लेकिन महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड ठप हो गए थे।
इधर नए साल से जिला अस्पताल की रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश से लौटने के बाद अब जिला अस्पताल में भी अल्ट्रासाउंड शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही महिला अस्पताल में एक माह से बंद अल्ट्रासाउंड भी अब सप्ताह में तीन दिन होंगे।
विज्ञापन

बुधवार को महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड होने से गर्भवती महिलाओं ने राहत की सांस ली। बुधवार को महिला अस्पताल में करीब 30 से अधिक गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड हुए। अब वह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करेंगी। अन्य तीन दिन जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड किए जाएंगे।
विज्ञापन

फोटो-(06एएलएम03पी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें