फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार और बेंच का रिश्ता न्यायिक प्रक्रिया की रीढ़ : एडीजी

Tue, 19 Aug 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बार एसोसिएशन रानीखेत के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मंगलवार को शपथ ग्रहण किया। मुख्य अतिथि एडीजी अंजलि नोलियाल ने अध्यक्ष विजय पांडेय और हिमांशु बिष्ट, उपाध्यक्ष गोपाल दत्त करगेती, कोषाध्यक्ष नासिर हुसैन, सचिव कुबेर सिंह कार्की और उप सचिव जरीना उमर को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


एडीजी अंजलि नोलियाल ने कहा कि बार और बेंच का रिश्ता न्यायिक प्रक्रिया की रीढ़ है। अधिवक्ताओं को चाहिए कि वे वादकारियों के हित में निष्ठा के साथ कार्य करते हुए न्याय की डगर को सरल बनाएं।
विशिष्ट अतिथि सिविल जज जसमीत कौर ने कहा कि बार की सक्रियता और संवेदनशीलता न्यायिक व्यवस्था को मजबूती देती है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी अधिवक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए उनके हितों की रक्षा करेंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि अधिवक्ता हित हमारे लिए सर्वोपरि हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर राजेश रौतेला, विजय वर्मा, देवेंद्र सिंह महरा, रघुनंदन वैला, नवीन पंत, नवीन उपाध्याय, महेंद्र बिष्ट, गंगा सिंह रावत, दान सिंह अधिकारी, प्रमोद पांडेय, सीमा शर्मा, फहीम अंसारी, दीपा, महेश पांडेय, नंदकिशोर जोशी, ललित मोहन आर्या आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें