फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कोसी की सहायक प्राचीन कुजगड़ नदी का भी पुनर्जनन शुरु

विज्ञापन
कुजगड़ नदी के कैचमेंट में पौधारोपण करते जनप्रतिनिधि और अधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कोसी नदी पुनर्जनन अभियान के तहत सहायक कुजगढ़ नदी के संरक्षण की पहल शुरू हो गई है। नदी के जलागम क्षेत्र सोनी (बिनसर महादेव मंदिर) में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने भारी संख्या में पहुंच वृहद पौधरोपण किया। विधायक करन महरा ने लगाए गए पौधों के संरक्षण के लिए सभी जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से जिम्मेदारी लेने की अपील की। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि भविष्य में पानी की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधों का रोपण करना होगा। उन्होंने नए पौधों की उचित देखभाल करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि यह अभियान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का ड्रीम प्रोजक्ट है। वह इसकी निरंतर समीक्षा करते हैं। डीएम ने कहा कि कोसी पुर्नजनन अभियान को देश-प्रदेश में नाम मिल चुका है इसे देखते हुए जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। एनआरडीएमएस के प्रो. जेएस रावत ने जलागम क्षेत्र में किये जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेकेनिकल कार्यों को प्राथमिकता देनी होगी। वहां सीडीओ मनुज गोयल, ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, प्रभागीय डीएफओ महातिम यादव, उमेश जोशी, केएस रावत, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, होप संस्था प्रमुख प्रकाश जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें