फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रेफर किए गए मरीजों का विवरण रजिस्टर में अंकित करें’ 

Thu, 29 Dec 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिला मुख्यालय और रानीखेत स्थित अस्पतालों से रोगियों को उच्च स्वास्थ्य सुविधा के लिए रेफर करने का विवरण रजिस्टर में अंकित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय स्थित अस्पतालों में दुर्गम क्षेत्रों से उपचर कराने रोगी आते हैं, पर उन्हें अनावश्यक रेफर किया जा रहा है। जिससे उपचार के लिए आए रोगियों और उनके तीमारदारों में असंतोष है। उनके द्वारा उपचार नहीं मिलने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।
विज्ञापन



डीएम ने जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, बेस अस्पताल और गोविंद सिंह मेहरा अस्पताल रानीखेत के प्रमुख चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि जिन रोगियों को उच्च स्वास्थ्य सुविधा के लिए रेफर किया जाता है। उनका इमरजेंसी और ओपीडी रजिस्टर में अतिरिक्त कालम बढ़ाते हुए पूर्ण विवरण अंकित करें। अस्पताल में तत्काल पंजिका तैयार कर चिकित्सा प्रबंधन की बैठक में लाना सुनिश्चित करें, ताकि इसकी व्यापक समीक्षा की जा सके। रजिस्टर में मरीज के बारे में पूरी जानकारी, मोबाइल नंबर, बीमारी का नाम, रेफर करने की तिथि, डाक्टर का नाम, एंबुलेंस उपलब्ध कराने आदि के बारे में जानकारी हो। आदेशों का पालन नहीं करने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


डीएम ने बताया कि इस संबंध में सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य, आयुक्त कुमाऊं मंडल, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को अवगत कराया दिया गया है। साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी और सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने स्तर से इसका निरीक्षण करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें