बागेश्वर। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के स्वयंसेवियों ने भवन को पौधों से सजाकर पर्यावरण संरक्षण की पहल शुरू की है। रविवार को सोसायटी के पर्यावरण संरक्षण समिति के चेयरमैन किशन सिंह मलड़ा की देखरेख में स्वयंसेवियों ने कांडाधार स्थित रेडक्रॉस भवन में 25 गमलों में फल-फूल की प्रजाति के पौधे रोपे। वहां पर सोसायटी के सचिव आलोक पांडेय, हरीश सोनी, दीपक खेतवाल, कन्हैया वर्मा, वेद प्रकाश पांडेय आदि थे। संवाद
फोटो 02 बीजीएस 05 पी