चौखुटिया/मौलेखाल (अल्मोड़ा)। चौखुटिया पुलिस ने नव प्रभात पब्लिक स्कूल बसभीड़ा में रविवार को जागरूकता अभियान चलाया। स्कूल के वार्षिकोत्सव में पहुंची पुलिस टीम ने साइबर ठगों से बचाव के लिए किसी भी अनजान को निजी जानकारी न शेयर करने की अपील की। नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए यातायात नियमों का पालन करने को कहा। सल्ट थाना पुलिस ने सराईखेत व इकूखेत में जागरूकता चौपाल लगाई। जिसमें लोगों को नशे के दुष्प्रभावों व समाज पर पड़ रहे विपरीत प्रभाव से अवगत कराते हुए भांग की खेती नहीं करने की सलाह दी। संवाद
फोटो: 2एएलएम 12पी: चौखुटिया में स्कूली बच्चों को जागरूक करती पुलिस। संवाद