फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर रिकॉर्ड बिक्री

Fri, 28 Oct 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
धनतेरस पर रिकॉर्ड बिक्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। धनतेरस पर शुक्रवार को सुबह से ही बाजार में भारी भीड़ रही। लोगों ने बर्तनों के अलावा फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान की भी खरीदारी की। इस दौरान बाजार में सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए थे। 
विज्ञापन


धनतेरस पर सुबह से भी बाजारों में काफी भीड़ रही। खास तौर पर बर्तनों की दुकानों में सबसे अधिक खरीदारी हुई। लोगों ने बर्तनों के अलावा एलईडी टीवी, फ्रिज, माइक्रोवेव ओवन, डिनर सेट, तांबे के बर्तन, चांदी के सिक्के, ज्वेलरी, पूजन से संबंधित सामग्री, बिजली की मालाओं, केंडल समेत रेडीमेड कपड़े आदि खरीदारी भी की।

अब पटाखे की दुकानोें में भी खरीदारी शुरू हो गई है। लोगों ने परंपरागत ऐपण, मिट्टी के दीयों की भी खरीदारी की। धनतेरस पर बैंकों, एटीएम में भी भीड़ रही। ग्रामीण क्षेत्रों से भी काफी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन


बाजार में भीड़ के कारण कुछ तंग जगहों पर लोगों को निकलने में काफी मुश्किल हुई। सुरक्षा के मद्देनजर बाजार में काफी संख्या में पुलिस कर्मी भी गश्त करते रहे। हालांकि कुछ लोगों ने जेब कटने की भी शिकायत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें