फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने की पांच अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति

Tue, 27 Oct 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को मोहनरी में मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा आयोजित जनता दरबार में गैरहाजिर रहे शिक्षा विभाग के अफसरों पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन


सीएम के निर्देश के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनता दरबार में अनुपस्थित रहने वाले शिक्षा विभाग के पांच अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति कर दी है। मुख्यमंत्री ने अनुपस्थित रहने वाले इन अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

मालूम हो कि सीएम रावत ने शनिवार देर रात तक अपने पैतृक गांव मोहनरी गांव में जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में डीएम, एसपी समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे, लेकिन शिक्षा विभाग का कोई सक्षम अधिकारी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


 शिक्षा विभाग से संबंधित समस्याएं उठने के बाद जब मुख्यमंत्री को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक, जिला शिक्षाधिकारी बेसिक के अलावा भिकियासैंण और ताड़ीखेत के खंड शिक्षाधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इधर जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार संबंधित पांच अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति शासन को कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इन सबके खिलाफ शासन स्तर से ही कार्रवाई की जानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें