फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने पर सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने की नारेबाजी, हड़ताल की दी चेतावनी

विज्ञापन
अल्मोड़ा के गीता भवन में बैठक करते गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के लोग। संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की बैठक में वक्ताओं ने अपर आयुक्त खाद्य और जिला पूर्ति अधिकारी से हुई वार्ता में समिति को दिया गया आश्वासन पूरा न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मांगें पूरी न होने पर नारेबाजी की और दोबारा हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि छह अगस्त को अपर आयुक्त खाद्य और जिला पूर्ति अधिकारी से हुई वार्ता में समिति को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के बिलों का भुगतान एक सप्ताह में करने, इंटरनेट खर्च भी स्वीकृत करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन एक माह बीतने के बाद भी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। विक्रेताओं ने आश्वासन पूरा न होने पर रोष जताया।
तय हुआ कि यदि एक सप्ताह में बिलों का भुगतान और नेट खर्च स्वीकृत नहीं किया तो सस्ता गल्ला विक्रेता हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मनोज वर्मा, जिलाध्यक्ष संजय साह रिक्खू, महामंत्री केसर सिंह खनी, प्रदेश संयोजक अभय साह, नगर महामंत्री विपिन तिवारी, दिनेश गोयल, देवेंद्र चौहान, भूपाल सिंह, दीपक साह, पंकज कपिल, सुरेश सांगा, भगवत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें