फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: राशन कार्ड सेवाएं सात मार्च तक स्थगित

Thu, 26 Feb 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राशन कार्ड बनवाने या उसमें संशोधन कराने की योजना बना रहे लोगों को सात मार्च तक इंतजार करना होगा। शासन ने वर्तमान राशन कार्ड प्रबंधन प्रणाली को नई एकीकृत प्रणाली में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


तकनीकी माइग्रेशन प्रक्रिया के कारण इस अवधि में सभी ऑनलाइन सेवाएं स्थगित रहेंगी। नए राशन कार्ड के लिए आवेदन, नाम जोड़ने, हटाने या पता बदलने जैसे कार्य नहीं हो सकेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी करुणा पंत ने बताया कि वर्तमान आरसीएमएस पोर्टल को नई यूआरसीएमएस प्रणाली में बदला जा रहा है। नई प्रणाली लागू होने के बाद सेवाएं अधिक सुचारु और पारदर्शी तरीके से संचालित की जा सकेंगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से असुविधा से बचने के लिए निर्धारित अवधि के बाद ही ऑनलाइन आवेदन या संशोधन संबंधी प्रक्रिया शुरू करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें