अल्मोड़ा। तहसील क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। अल्मोड़ा तहसील क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने राजस्व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसमें युवक का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद राजस्व टीम मामले की जांच में जुट गई है। इसके बाद किशोरी के मेडिकल की तैयारी की जा रही है। इधर, क्षेत्र की राजस्व पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506, पॉक्सो की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने के लिए आवेदन पत्र भेज दिया गया है।