सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। रतुराठ गांव निवासी राजेंद्र सिंह बोरा (57) ने शुक्रवार शाम जहर खा लिया। परिजन उसे सोमेश्वर अस्पताल लाए। राजेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने अल्मोड़ा रेफर किया। 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए राजेंद्र को जिला अस्पताल अल्मोड़ा ले जाया गया, लेकिन उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष रमेश बोहरा ने बताया कि परिजन राजेंद्र को बेहोशी की हालत में सोमेश्वर अस्पताल लाए थे। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।