फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा वारियर ने जीती रानीखेत कप प्राइजमनी क्रिकेट प्रतियोगिता

Fri, 03 Feb 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
cricket
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत कप प्राइजमनी क्रिकेट प्रतियोगिता अल्मोड़ा वारियर्स ने जीत ली। एकतरफा फाइनल मुकाबले में अल्मोड़ा ने देव रावत सौनी की टीम को 10 विकेट से पराजित कर दिया। मुख्य अतिथि रमा माहरा और विशिष्ट अतिथि ताड़ीखेत ओरियन मेटल पाउडर लिमिटेड के महाप्रबंधक ललित मोहन पांडे ने विजेता टीम को 25 हजार रुपए की धनराशि और ट्राफी सौंपी।
विज्ञापन


एनसीसी मैदान में फाइनल मुकाबले में अल्मोड़ा वारियर्स और देव रावत सौनी की टीम आमने-सामने थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए देव रावत सौनी की टीम ने 12 ओवर में मात्र 48 रन बनाए। जवाब देने उतरी अल्मोड़ा वारियर्स की टीम ने बिना विकेट खोए पांचवें ओवर में मुकाबला जीत लिया।

उपविजेता टीम को 10 हजार रुपए और ट्राफी मिली। इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष भगवंत नेगी, कैंट सभासद सुकृत शाह, जिला हाकी संघ अध्यक्ष अगस्त शाह, जगदीश अग्रवाल आदि ने भी पुरस्कार बांटे। आयोजक मंडल के उमेश वेदी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें