रानीखेत / अल्मोड़ा। रानीखेत- पंतकोटली सड़क एक सप्ताह से बंद चल रही है। इस कारण 10 हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने शीघ्र सड़क को खोलने की मांग की है।
क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण रानीखेत- पंतकोटली सड़क रानीखेत से डेढ़ किमी आगे किलकोट के पास कलवर्ट के टूटने से बंद हो गई। इस सड़क पर जगह- जगह मलबा आया है। सड़क के बंद होने से जालली, मासी, खिरखेत, पंतकोटली के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन ग्रामीण का बाजार, अस्पताल, स्कूल सब रानीखेत में है। सड़क के बंद होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण मनोज पंत और दीपक भगत का कहना है कि बारिश से सड़क जगह- जगह ध्वस्त हो गई है। सड़क के बदहाल होने से बाजार से रोजमर्रा का सामान पहुंचाना भी कठिन हो रहा है। इस क्षेत्र के अधिकतर बच्चे रानीखेत में पढ़ते हैं। उन्हें स्कूल पहुंचने में सर्वाधिक दिक्कत हो रही है। उन्होंने शीघ्र सड़क को खोलने की मांग की है।